आपसी विवाद में झड़प, तीन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बनघारा रुपौली गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. इस घटना को लेकर पुलिस को दिये फर्द बयान में गांव के सरपंच समेत आठ लोगों को भी आरोपित किया गया है. पुलिस मामले […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बनघारा रुपौली गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. इस घटना को लेकर पुलिस को दिये फर्द बयान में गांव के सरपंच समेत आठ लोगों को भी आरोपित किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घायलों में कामेश राय (30), उर्मिला देवी (25) व सुनील कुमार (18) वर्ष शामिल हैं. पुलिस को दिये फर्द बयान में कामेश ने कहा है कि किसी से कोई विवाद नहीं था. अचानक शनिवार की शाम शिवचंद्र राय, रमेश राय, महेश कुमार, शिव शंकर राय, परुण कुमार, अरुण कुमार व सरपंच रामचंद्र राय ने आकर मारपीट कर शुरू कर दी. बचाने आये पत्नी उर्मिला देवी व सुनील को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया. परिजनों ने आपसी सहयोग से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. नगर थाने की पुलिस का कहना है कि फर्द बयान को संबंधित थाने भेजने की कवायद की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन