छात्रों के लिए आधुनिक जिम बनवायेंगे सांसद
मोहिउद्दीननगर. उजियारपुर के भाजपा सांसद शुक्रवार के विभिन्न कार्यक्रम के सिलसिले में देर-शाम तक व्यस्त रहे. प्रखंडाधीन राप्रावि, हसनी में बूथ पर संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र की जनसमस्याओं से रूबरू हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर पासवान ने की. संचालन पूर्व मुखिया जितेश सिन्हा ने किया. राकृउवि,मोनगर में विभिन्न कोटि के छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति राशि […]
मोहिउद्दीननगर. उजियारपुर के भाजपा सांसद शुक्रवार के विभिन्न कार्यक्रम के सिलसिले में देर-शाम तक व्यस्त रहे. प्रखंडाधीन राप्रावि, हसनी में बूथ पर संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र की जनसमस्याओं से रूबरू हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर पासवान ने की. संचालन पूर्व मुखिया जितेश सिन्हा ने किया. राकृउवि,मोनगर में विभिन्न कोटि के छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति राशि वितरण समारोह में शिरकत की.
सांसद ने इस कार्यक्रम में सांसद कोष से छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक जिम की स्थापना की घोषणा की. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बैंकों द्वारा प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत अब तक खोले गये लोगों के खातों की संख्या की जानकारी मदुदाबाद स्थित सेंट्रल बैंक परिसर में आयोजित विभिन्न बैंक के प्रतिनिधियों से बैठक कर प्राप्त की.
इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश भी दिये किये. बैंक के अधिकारी व प्रतिनिधियों को संबोधित करते कहा कि इस योजना से लाभान्वित होने वाले कोई भी परिवार छूट ना पाये. ऐसे स्थिति में पूरी मुस्तैदी से आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. इस क्रम में यदि लापरवाही बरती गयी तो अग्रेतर कार्रवाई भी की जायेगी. सांसद के साथ राजेश कुमार सिंह, राजकपूर सिंह, जितेंद्र चौहान, डॉ निगाहवान खान, जयमंगल प्रसाद यादव, अरुण सिंह, आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










