बच्चों ने जाने भूकंप सुरक्षा के उपाय
शाहपुर पटोरी. स्कूली बच्चों एवं आमलोगों को भूकंप व बाढ़ से बचाव की विस्तृत जानकारी शनिवार को अंचल प्रशासन ने दी. इसके लिए जीबी इंटर स्कूल व प्रखंड परिसर स्थित पंचायत भवन में प्रोजेक्टर द्वारा इसकी जानकारी दी गयी. मौके पर बीडीओ नवकंज कुमार, सीआइ अंशु कुमार सिंह, एचएम मथुरा प्रसाद साह, राजेंद्र तिवारी, रामकृष्ण […]
शाहपुर पटोरी. स्कूली बच्चों एवं आमलोगों को भूकंप व बाढ़ से बचाव की विस्तृत जानकारी शनिवार को अंचल प्रशासन ने दी. इसके लिए जीबी इंटर स्कूल व प्रखंड परिसर स्थित पंचायत भवन में प्रोजेक्टर द्वारा इसकी जानकारी दी गयी.
मौके पर बीडीओ नवकंज कुमार, सीआइ अंशु कुमार सिंह, एचएम मथुरा प्रसाद साह, राजेंद्र तिवारी, रामकृष्ण कुमार दास, चंदन कुमार, शत्रुघ्न चौधरी, शिवशंकर महतो, सुजीत दास, नूर अहमद आदि उपस्थित थे. इनमें आपदा की स्थिति से निबटने की जानकारियां शामिल रही. तसवीरों के माध्यम से यह दिखाया गया कि बाढ़ एवं भूकंप के दौरान सुरक्षा के उपाय अपनाकर हम कैसे अपनी जानमाल की क्षति को कम कर सकते हैं. सीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि भूकंप सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित यह कार्यक्रम डीएम के निर्देश पर चलाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










