शत प्रतिशत हो मीटर रीडिंग : डीएम
फोटो संख्या : 6प्रतिनिधि, समस्तीपुरसमाहरणालय के पुस्तकालय कक्ष में शनिवार को विद्युत कंपनी की समीक्षा बैठक करते हुए डीएम एम. रामचंद्रुडू ने सभी अभियंताओं को शत प्रतिशत मीटर रीडिंग कर शुद्ध विपत्र उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने शिविर में मिले आवेदनों पर कार्रवाई कर कनेक्शन उपलब्ध कराने को कहा. मीटर सभी […]
फोटो संख्या : 6प्रतिनिधि, समस्तीपुरसमाहरणालय के पुस्तकालय कक्ष में शनिवार को विद्युत कंपनी की समीक्षा बैठक करते हुए डीएम एम. रामचंद्रुडू ने सभी अभियंताओं को शत प्रतिशत मीटर रीडिंग कर शुद्ध विपत्र उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने शिविर में मिले आवेदनों पर कार्रवाई कर कनेक्शन उपलब्ध कराने को कहा. मीटर सभी आपूर्ति प्रमंडलों को उपभोक्ताओं की संख्या के अनुरूप उपलब्ध कराने को कहा गया. इस क्रम में कंपनी के नोडल पदाधिकारी सह कार्यपालक अभियंता विध्यांचल प्रसाद ने राजीव गांधी विद्युतीकरण ऊर्जा की भी समीक्षा की. उन्होंने तीन सौ से अधिक छूटे हुए गांवों में जल्द विद्युतीकरण कार्य पूरा करने का आदेश दिया. साथ ही कंपनी के संवेदकों को ट्रांसफॉर्मर क्षमता में विस्तार करने की भी हिदायत दी. जेइ व सहायक अभियंताओं को मीटर रीडिंग के उपरांत जांच कर मुख्यालय कर रिपोर्ट समर्पित करने का आदेश दिया गया. उन्होंने औसत रीडिंग पर भी आपत्ति जताते हुए फ्रेंचाइजियों को रीडिंग लेकर भेजने का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










