एसपी कार्यालय परिसर में गंदगी देख बिफरे डीएम

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडू ने शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित नव निर्मित कार्यालय भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में गंदगी का अंबार देख कर वे बिफर पड़े. एएसपी आमीर जावेद को बुला कर परिसर को स्वच्छ रखने की नसीहत दी. इस क्रम में डीएम ने नव निर्मित भवन में स्थानांतरित […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडू ने शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित नव निर्मित कार्यालय भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में गंदगी का अंबार देख कर वे बिफर पड़े.

एएसपी आमीर जावेद को बुला कर परिसर को स्वच्छ रखने की नसीहत दी. इस क्रम में डीएम ने नव निर्मित भवन में स्थानांतरित स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्यालय प्रमंडल समस्तीपुर का भी निरीक्षण किया. उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय को व्यवस्थित कर कार्य संपादन करने का निर्देश दिया. भवन निर्माण अभियंता को नवनिर्मित कार्यालय भवन के ऊपरी मंजिल पर कांफ्रेंस रूम बनाने का आदेश दिया. साथ ही नवनिर्मित भवन के भाग को पुलिस कार्यालय के ऊपरी भाग से जोड़ने का भी आदेश दिया.

डीएम ने एसपी कार्यालय प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया. पुलिस कार्यालय के बरामदे में पड़े संचिकाओं को व्यवस्थित तरीके से रखने का सुझाव दिया. एएसपी ने आरटीपीएस के लिए एक रेकार्ड रूम के लिए दो कांफ्रेंस रूम व दो बाथरूम निर्माण का प्रस्ताव दिया. भवन निर्माण के अभियंता को प्राक्कलन तैयार करने का आदेश डीएम ने दिया. मौके पर एडीएम गौतम पासवान, जिला योजना पदाधिकारी दूधनाथ राम आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन