विवाहिता को स्टोव से जलाया, प्राथमिकी
समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी बेला गांव निवासी मो. तमन्ने की पत्नी जूही अंजुम (19) ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर स्टोव से जलाने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला थाना मेें दर्ज की गयी प्राथमिकी में पीडि़ता ने कहा है कि उसकी शादी कुछ ही समय पहले अंजुम के साथ हुई थी. […]
समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी बेला गांव निवासी मो. तमन्ने की पत्नी जूही अंजुम (19) ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर स्टोव से जलाने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला थाना मेें दर्ज की गयी प्राथमिकी में पीडि़ता ने कहा है कि उसकी शादी कुछ ही समय पहले अंजुम के साथ हुई थी. इसके बाद से ही ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए प्रताडि़त करते आ रहे हैं. मांग पूरा नहीं होने के कारण गत दिनों उसे स्टोव से जला दिया गया. गंभीर अवस्था में नर्सिंग होम में उसका उपचार कराया जा रहा है. इस घटना को लेकर महिला ने पति के अलावा देवर, ननद, सास व ससुर को नामजद किया है. महिला थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










