अगलगी में तीन घर राख, लाखों का नुकसान
मोरवा. सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में गुरुवार की रात्रि अचानक आग लग जाने से तीन घर जलकर राख हो गये. इसमें एक गल्ला की दुकान भी शामिल है. इसका नगद समेत सारा समान जलकर खाक हो गया. अगलगी में लाखों की क्षति का अनुमान है. बताया जाता है कि रामलखन सहनी, दीपन सहनी एवं […]
मोरवा. सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में गुरुवार की रात्रि अचानक आग लग जाने से तीन घर जलकर राख हो गये. इसमें एक गल्ला की दुकान भी शामिल है. इसका नगद समेत सारा समान जलकर खाक हो गया. अगलगी में लाखों की क्षति का अनुमान है. बताया जाता है कि रामलखन सहनी, दीपन सहनी एवं मुंशीलाल सहनी के घर अचानक आग लग गयी. घर के लोगों की चीख पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण पहुंचकर आग पर काबू पाते तब तक सब कुछ जल कर राख हो चुका था. इसकी सूचना अंचल कार्यालय को दे दी गयी है. समाचार प्रेषण तक पीडि़त परिवारों को सरकारी स्तर से किसी तरह की सहायता नहीं मिल सकी थी. इसके कारण पीडि़त परिवारों को कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है. नशा खिला युवक को लूटा मोरवा. ताजपुर थाना क्षेत्र के अमृतपुर तीनपुलिया के समीप नशाखुरानी का शिकार हुआ एक युवक को ग्रामीणों ने उसके घर तक पहुंचाया. बताया जाता है कि गुनाई बसही निवासी जागदेव सहनी का 40 वर्षीय पुत्र कारी सहनी दिल्ली से कमाकर शुक्रवार को अपने घर आने के लिए समस्तीपर स्टेशन से आल्टो गाड़ी बुक किया. रास्ते में वह नशाखुरानी का शिकार हो गया. अपराधी उक्त जगह पर बेहोशी की हालत में फेंक कर चलते बने. होश आने पर वह किसी तरह राजखंड चौक पहुंचकर लोगांे को इसकी जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










