समायोजन को ले तेज हुए अनुदेशकों के स्वर

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. बिहार राज्य अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक संघ जिला शाखा की बैठक शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित तिलक भवन में हुई. अध्यक्षता योगेंद्र साह ने की. संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राय व दिवाकर चौधरी ने संयुक्त रूप से बिहार सरकार से हाल के निर्णय व पूर्व में हुए समझौते के तहत अनौपचारिक शिक्षा […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. बिहार राज्य अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक संघ जिला शाखा की बैठक शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित तिलक भवन में हुई. अध्यक्षता योगेंद्र साह ने की. संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राय व दिवाकर चौधरी ने संयुक्त रूप से बिहार सरकार से हाल के निर्णय व पूर्व में हुए समझौते के तहत अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों को समायोजित करने की मांग की. वहीं अधिकार को पाने के लिए अनुदेशकों से आगामी 24 जनवरी को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कर्पूरी ग्राम चलने का आह्वान भी किया. मौके पर मनोज कुमार राय, कु शेश्वर प्रसाद यादव, कामेश्वर चौधरी, विमल सिंह, कृष्णा सिन्हा, हरेराम सहनी, पूनम ठाकुर, मनोज झा, सुशील बेंजामिन, शत्रुघ्न भक्त, सुरेश पासवान आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन