रंगदारी मांगने व फायरिंग के मामले में फोकसिया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बिथान : थाना क्षेत्र के सखवा चौक स्थित करेह नदी वाटरवेज में कार्यरत एचएससीएल कंपनी के मजदूरों को धमकाने, रंगदारी मांगने और फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि इस संबंध में न तो कंपनी की ओर से कोई शिकायत दर्ज करायी गयी है और न ही मजदूरों ने ही इस बावत कोई […]

विज्ञापन
बिथान : थाना क्षेत्र के सखवा चौक स्थित करेह नदी वाटरवेज में कार्यरत एचएससीएल कंपनी के मजदूरों को धमकाने, रंगदारी मांगने और फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है.
हालांकि इस संबंध में न तो कंपनी की ओर से कोई शिकायत दर्ज करायी गयी है और न ही मजदूरों ने ही इस बावत कोई लिखित शिक ायत थाने की है. इस मामले में थानाध्यक्ष अमजद अली खुद वादी बन कर उक्त आशय से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इतना ही नहीं इस मामले में आरोपित किये गये सखवा चौक निवासी शत्रुघA यादव के पुत्र राकेश कुमार उर्फ फोकसिया यादव को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है. घटना 12 जनवरी की संध्या करीब पांच बजे की बतायी गयी है. थानाध्यक्ष ने 13 जनवरी को आरोपित फोकसिया को हिरासत में लिया.
पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है. इस बाबत संपर्क करने पर थानाध्यक्ष श्री अली ने केवल प्राथमिकी दर्ज किये जाने की जानकारी दी. इस मामले में उन्होंने कुछ अधिक बताने से फिलहाल परहेज किया. वैसे उन्होंने गुरुवार को इतना जरूर बताया कि फोकसिया को रोसड़ा उपकारा भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन