बाइक सवार तीन अपराधियों ने मारी थी गोली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दलसिंहसराय : चिमनी मालिक अमरजीत कुमार उर्फ मुरारी सिंह हत्याकांड में पुलिस को दिये बयान में तीन बाइक सवार अपराधियों की ओर से गोलीमार कर हत्या किये जाने की बात कही गयी है. मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोसपुर गांव के समीप बुधवार की देर शाम घटित घटना को लेकर गोसपुर स्थित चिमनी के स्टाफ ने […]
विज्ञापन
दलसिंहसराय : चिमनी मालिक अमरजीत कुमार उर्फ मुरारी सिंह हत्याकांड में पुलिस को दिये बयान में तीन बाइक सवार अपराधियों की ओर से गोलीमार कर हत्या किये जाने की बात कही गयी है.
मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोसपुर गांव के समीप बुधवार की देर शाम घटित घटना को लेकर गोसपुर स्थित चिमनी के स्टाफ ने दिये बयान में उक्त बात बतायी है. अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों की ओर से मृत घोषित किये जाने के बाद स्थानीय पुलिस के समक्ष दिये बयान में विभूतिपुर के क मराईन निवासी उदय सिंह ने कहा है कि वह ईंट भट्ठा गोसपुर का स्टाफ है. बुधवार की दोपहर चिमनी फुंकाया था.
इस कारण परिवार के सभी सदस्य व रिश्तेदार चिमनी पर आये थे. चिमनी फूंकने के बाद बैद्यनाथ सिंह का पुत्र अमरजीत उर्फ मुरारी इंडिका गाड़ी से अपनी मां व अन्य लोगों को घर पहुंचाने गया था. सबों को पहुंचाकर पुन: ईंट भट्ठा पर लौट रहा था. इसी बीच चिमनी से करीब चार पांच सौ मीटर पहले भवनेश्वर पासवान के घर के पास सोलिंगस सड़क पर इनके गाड़ी के सामने अज्ञात तीन व्यक्ति बाइक से सामने से रोक कर गोली मार दिया. घटना के वक्त गाड़ी पर पीछे वाली सीट पर बैठे इनके पिता विचलित हो गये और वर्तमान में बेहोशी की स्थिति में हैं.
प्रभारी थानाध्यक्ष सीडी राय ने कहा कि हत्या मामले में मिले बयान को दलसिंहसराय पहुंची. मंसुरचक थाने की पुलिस अपने साथ ले गयी. घटना स्थल मंसूरचक थाने के गोसपुर होने की वजह से प्राथमिकी वहीं दर्ज की जायेगी. बता दें कि चिमनी मालिक अमरजीत उर्फ मुरारी की बुधवार की देर शाम अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी थी.
घटना की हुई निंदा
विभूतिपुर : लोजपा पूर्व प्रत्याशी रमेश कुमार राय ने हत्या की निंदा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों से हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है. इधर, यमुना प्रसाद सिंह, कुनकुन मिश्र, शेखर प्रसाद सिंह, राम बाबू यादव, रामशीष धुरंधर ने संवेदना जतायी है. सीपीएम लोकल कमेटी के सचिव अजय कुमार, विश्वनाथ महतो व राजगीर यादव ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










