प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोहिउद्दीननगर : प्रखंड कार्यालय से सटे मदुदाबाद चौक पर स्थित एक साथ पांच व्यवसायियों की दुकानों में बुधवार की रात हुई चोरी की घटना से आक्रोशित व्यवसायियों ने गुरुवार की रात मोहिउद्दीननगर-वाजिदपुर को ट्रैक्टर, रिक्शा व ठेला से अवरुद्ध कर करीब 2 घंटे तक जाम कर दिया. व्यवसायियों हाथों में तख्ती लिए व प्रशासन के […]
विज्ञापन
मोहिउद्दीननगर : प्रखंड कार्यालय से सटे मदुदाबाद चौक पर स्थित एक साथ पांच व्यवसायियों की दुकानों में बुधवार की रात हुई चोरी की घटना से आक्रोशित व्यवसायियों ने गुरुवार की रात मोहिउद्दीननगर-वाजिदपुर को ट्रैक्टर, रिक्शा व ठेला से अवरुद्ध कर करीब 2 घंटे तक जाम कर दिया. व्यवसायियों हाथों में तख्ती लिए व प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की.
मार्ग अवरुद्ध सुबह करीब 9 बजे हुआ. इस क्रम में जाम स्थल के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार खड़ी थी. पूरब की ओर समस्तीपुर व बरौनी एवं पश्चिम की ओर शाहपुर व महनार जाने वाले लोगों को काफी परेशानी ङोलनी पड़ी. जाम करने वाले का नेतृत्व रामचंद्र सिंह, कृष्णा चौधरी, बिट्टू राय, संजीव कुमार चौधरी, सुधीर चौधरी, घप्पु चौधरी, मो. कलीमउद्दीन आदि थे.
व्यवसायियों का कहना था कि लगातार चोरी की घटना से हमलोग काफी परेशान हो गये. इस बाबत जब हमलोग शिकायत करते है तो परिणाम सिफर होता है. जाम की सूचना मिलते ही एएसआइ नागेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस जाम स्थल पर पहुंची परंतु व्यवसायियों ने लाख समझाने पर भी उनकी एक न सुनी.
जामकर्ताओं का कहना था कि मदुदाबाद स्थित हाइमास्क लाइट में अविलंब विद्युत आपूर्ति व प्रतिदिन रात्रि में पुलिस बल की स्थायी तैनाती की मांग जब तक मानी नहीं जाती तब तक जाम लगातार जारी रहेगा.
स्थिति को गंभीरता को देखते हुए एसडीओ, पटोरी ने सीओ संजीव रंजन को जामकर्ताओं से वार्ता करने के लिए जाम स्थल पर भेजा. सीओ के साथ राजकपूर सिंह, अमरनाथ राय भी वार्ता करने के लिए जाम स्थल पर पहुंचे. आक्रोशित व्यवसायियों को उनके मांगों के अनुरूप उचित कार्रवाई का आश्वासन सीओ ने जब दिया तब जाके जाम समाप्त किया गया और आवागमन के लिए सामान्य स्थिति बहाल हुई.
इधर पुलिस सूत्रों का चोरी की घटना के सिलसिले में कहना है कि राजू किराना स्टोर, न्यू आशा दीप हार्डवेयर, स्वर्ण मंदिर तथा संजीव राय के
दुकान के बगल में स्थित सब्जी मंडी में चोरी की घटना की बात सिर्फ राजू किराना स्टोर व सब्जी मंडी में
घटित हुई है. मौके पर राजद नेता जवाहर राय, लोजपा नेता संजीव कुमार सिंह, रविश कुमार सिंह, सोनू सिंह, आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










