वाहन चुराने की कोशिश करते युवक रंगेहाथ धराया

Updated:
विज्ञापन

मारुति वैगन आर से पहुंचे थे तीन युवकमौका का फायदा उठा कर दो साथी हुए फरारपूछताछ में जुटी मुफस्सिल थाने की पुलिस प्रतिनिधि, समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में बुधवार की देर रात टाटा सूमो चोरी करने की कोशिश में जुटे युवक को लोगों ने रंगेहाथ धर दबोचा. जबकि इसके दो अन्य साथी फरार […]

विज्ञापन

मारुति वैगन आर से पहुंचे थे तीन युवकमौका का फायदा उठा कर दो साथी हुए फरारपूछताछ में जुटी मुफस्सिल थाने की पुलिस प्रतिनिधि, समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में बुधवार की देर रात टाटा सूमो चोरी करने की कोशिश में जुटे युवक को लोगों ने रंगेहाथ धर दबोचा. जबकि इसके दो अन्य साथी फरार होने में कामयाब रहे. पहले तो ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई की. फिर पुलिस को सूचना देकर उसे हवाले कर दिया. दबोचा गया युवक सरायरंजन थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव निवासी मोहन कुमार है. घटना के संबंध में बताया गया है कि मोहनपुर निवासी दीपक कुमार यादव ने अपने दरवाजे पर टाटा सूमो लगा रखी थी. रात करीब 12 बजे वाहन को स्टार्ट होने की आवाज सुन कर घर वाले जग गये. जब तक वाहन को घुमा कर सड़क पर लाने की कोशिश में मोहन जुटा ही था कि घरवाले आसपास के लोगों की मदद से वाहन को घेर लिया. साथ ही गाड़ी से खींच कर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी. इस बीच मौका का फायदा उठाते हुए उसके साथ पहुंचे दो अन्य साथी मारुति बैगन आर वाहन से फरार हो गये. लोगों ने घटना की सूचना तत्काल मुफस्सिल थाने को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गये युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. लोगों का कहना है कि जिस तरह से वाहन चुराने के लिए यह तीन साथियों के साथ चार चक्का वाहन से पहुंचा था उससे कयास लगाया जा रहा है कि यह किसी शातिर वाहन चोर गिरोह से सानिध्य रखता है. वैसे इसका खुलासा तो पुलिसिया पूछताछ के बाद ही हो सके गी. फिलहाल मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार उससे पूछताछ करने में जुटे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन