राज्य सरकार की नीति किसान विरोधी
विभूतिपुर. जहांं एक तरफ अंतर राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट के कारण पेट्रोल व डीजल के खुदरा दाम में गिरावट होने के कारण राज्य के किसानों को 55. 12 रुपये प्रति लीटर हो गया था. लेकिन राज्य सरकार ने दो फीसदी वैट बढ़ाने का फैसला मंगलवार को कैबिनेट में लिए जाने […]
विभूतिपुर. जहांं एक तरफ अंतर राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट के कारण पेट्रोल व डीजल के खुदरा दाम में गिरावट होने के कारण राज्य के किसानों को 55. 12 रुपये प्रति लीटर हो गया था. लेकिन राज्य सरकार ने दो फीसदी वैट बढ़ाने का फैसला मंगलवार को कैबिनेट में लिए जाने के कारण अब किसानों को 58. 14 रुपये लीटर हो गया है. बैठक प्रखंड भाजपा किसान मोरचा अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहीं. किसान मोरचा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानों का असली दुश्मन है. वक्ताओं ने राज्य सरकार से मांग करते हुए बढ़े कीमत को वापस लेने की बात कही. नहीं तो मोरचा के द्वारा आंदोलन करने पर बाध्य होगा. मौके पर विश्वनाथ चौधरी, तुफान राजीव कुशवाहा, नित्यानंद झा, अजय कुमार सिंह, कमल किशोर कमल , डा. राम स्वार्थ महतो, मनोज कुमार चौधरी, श्याम किशोर सिंह आदि ने भी इसका विरोध किया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










