जेल गोलीकांड के खिलाफ एसएफआइ का मशाल जुलूस
समस्तीपुर. एसएफआइ जिला कमेटी के तत्वावधान में शहीद लाल बहादुर राय के 35 वें शहादत दिवस व जेल गोलीकांड के खिलाफ एसएफआइ कार्यालय से जुलूस निकाला गया. जो स्टेशन चौक पर सभा में तब्दील हो गयी. सभा की अध्यक्षता संजय कुमार सक्सेना ने की. उन्होंने कहा कि वर्ष 1981 में आज के ही दिन छात्रों […]
समस्तीपुर. एसएफआइ जिला कमेटी के तत्वावधान में शहीद लाल बहादुर राय के 35 वें शहादत दिवस व जेल गोलीकांड के खिलाफ एसएफआइ कार्यालय से जुलूस निकाला गया. जो स्टेशन चौक पर सभा में तब्दील हो गयी. सभा की अध्यक्षता संजय कुमार सक्सेना ने की. उन्होंने कहा कि वर्ष 1981 में आज के ही दिन छात्रों के ज्वलंत सवालों पर छात्रों ने आंदोलन किया तो जेल में बंद ये छात्र गोली कांड में शहीद हो गये. इनकी शहादत तभी पूरी होगी जब उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य होगा. मौके पर जिला सचिव संजय कुमार, सुबोध कुमार, रिषव कुमार, राघव कुमार, अमित कुमार, आलोक कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










