अवैध पार्किंग : व्यवसायियों को मिला नोटिश

Updated:
विज्ञापन

दलसिंहसराय. सड़क अवरुद्ध कर वाहनों से सामानों की लोडिंग अनलोडिंग किये जाने से आवागमन की समस्या के साथ साथ विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने क ो लेकर शहर के एक दर्जन व्यवसायियों को नोटिस भेजी गयी. अनुमंडल दंडाधिकारी की ओर से व्यवसायियों को भेजी गयी नोटिस में धारा 133 के तहत कार्रवाई की. इसमें […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय. सड़क अवरुद्ध कर वाहनों से सामानों की लोडिंग अनलोडिंग किये जाने से आवागमन की समस्या के साथ साथ विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने क ो लेकर शहर के एक दर्जन व्यवसायियों को नोटिस भेजी गयी. अनुमंडल दंडाधिकारी की ओर से व्यवसायियों को भेजी गयी नोटिस में धारा 133 के तहत कार्रवाई की. इसमें अंबेदकरनगर व गोला रोड के पत्ता प्लेट, किराना, लोहा, तेल व अन्य व्यवसायी शामिल हैं. ऐसे व्यवसायियों से अवैध पार्किंग के चलते होने वाली आवागमन व विधि व्यवस्था समस्या के चलते ऐसे पार्किंग बंद करने या अधोहस्ताक्षरी कोर्ट में उपस्थित होकर कारणपृच्छा समर्पित किये जाने की बात नोटिस में कही गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन