आधार कार्ड : पंजीयन के लिए भी लिया जा रहा शुल्क!
प्रशासन को नहीं है क्षेत्र में कार्यरत एजेंसी की जानकारी* हजारों लोग अब भी आधार पंजीयन से वंचित* जानकारी के अभाव में 50 से 100 रुपये देकर लोग करा रहे आधार पंजीयनदलसिंहसराय. केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रत्येक नागरिक के लिए आधार पंजीयन आवश्यक मानी जा रही है. रसोई गैस हो या बैंक खाता या […]
प्रशासन को नहीं है क्षेत्र में कार्यरत एजेंसी की जानकारी* हजारों लोग अब भी आधार पंजीयन से वंचित* जानकारी के अभाव में 50 से 100 रुपये देकर लोग करा रहे आधार पंजीयनदलसिंहसराय. केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रत्येक नागरिक के लिए आधार पंजीयन आवश्यक मानी जा रही है. रसोई गैस हो या बैंक खाता या फिर अन्य कार्य के लिए भी आधार पंजीयन संख्या की मांग की जा रही है. बावजूद प्रशासनिक स्तर पर आधार कार्ड निर्माण प्रक्रिया की सतत मॉनीटरिंग नहीं किये जाने से आम लोग आर्थिक रूप से शोषित हो रहे हैं. एजेंसी कर्मियों के द्वारा पंजीयन के एवज में 50 से 100 रुपये लिये जा रहे हैं. शिकायत के बावजूद कार्रवाई एजेंसियों पर नहीं की जा रही है. शहर में आरएच स्कूल के समीप एक एजेंसी के कर्मी तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई कर्मी घूम घूम कर आधार पंजीयन का काम करने में लगे है. लोगों में आधार पंजीयन की व्याकुलता बढ़ गयी है. क्योंकि अधिकांश रसोई गैस उपभोक्ताओं डीबीटीएल योजना से जुड़ने के लिए आधार पंजीयन जरुरी मान रहें हैं. नि:शुल्क है पंजीयनआधार पंजीयन पूरी तरह नि:शुल्क है. प्रखंड क्षेत्रों में लगभग आधे दर्जन विभिन्न एजेंसी के कर्मी कार्य कर रहे हैं. जिन्हें रोजाना निबंधित या पंजीकृत होने वाले लोगों की संख्या की जानकारी संबंधित बीडीओ को उपलब्ध करानी है ताकि प्रत्येक दिन इसकी मॉनीटरिंग सरकारी स्तर पर हो सके . बीडीओ चंद्रमोहन पासवान ने कहा कि पूर्व में दो एजेंसी के कर्मी ने मुलाकात की थी. जिन्होंने केवटा, पगड़ा व नवादा पंचायत में काम किया हैं. वर्तमान में वहां काम कर रहें है या इसकी कोई अद्यतन जानकारी उन्हें नहीं दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










