डीएसपी ने मामले की जांच
गायब चंदन बरामद नहीं, दो लाख मांगे जाने की चर्चादलसिंहसराय. थाना क्षेत्र के बल्लोचक गांव से 25 दिसंबर की शाम गायब सात वर्षीय चंदन का पता 16वें दिन बीत जाने के बाद भी नहीं चला है. इसको लेकर परिजन बेचैन हैं. पुत्र की सकुशल बरामदगी को लेकर डीएसपी की शरण में पहुंचे उसके पिता हरिलाल […]
गायब चंदन बरामद नहीं, दो लाख मांगे जाने की चर्चादलसिंहसराय. थाना क्षेत्र के बल्लोचक गांव से 25 दिसंबर की शाम गायब सात वर्षीय चंदन का पता 16वें दिन बीत जाने के बाद भी नहीं चला है. इसको लेकर परिजन बेचैन हैं. पुत्र की सकुशल बरामदगी को लेकर डीएसपी की शरण में पहुंचे उसके पिता हरिलाल सिंह की आंखे भर आयी. पूरे मामले को सुनते ही डीएसपी पंकज कुमार गायब बच्चे के पिता को अपने साथ लेकर उसके गांव पहुंच मामले की जांच स्वयं की. इससे पूर्व पीडि़त पिता ने बताया कि बच्चे की खोजबीन में परिजन जुटे हैं. इस बीच एक नंबर से उनके मोबाइल पर दो लाख रुपये भी किसी अज्ञात ने मांगे. मगर कोई पता ठिकाना नहीं बताया. जगह जगह परिजन प्रचार करवा तलाश में जुटे हैं. दूसरी ओर मामले को लेकर डीएसपी ने बताया कि बच्चे की बरामदगी को लेकर आवश्यक कार्रवाई में पुलिस जुटी है. बता दें कि घर के बाहर बल्लोचक भूइया स्थान के समीप अन्य बच्चों के साथ खेल रहा चंदन विगत 25 दिसंबर से ही गायब है. इसको लेकर पिता ने प्राथमिकी भी दर्ज करा रखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










