सहायक शिक्षकों का होगा ऐच्छिक व पारस्परिक स्थानांतरण

Updated:
विज्ञापन

:::::::::प्रभात खास::::::::::::डीइओ ने भेजा सभी बीइओ को पत्रजिले के अंदर स्थानांतरण के लिए आवेदन देने की अंतिम तिथि 15 जनवरीप्रतिनिधि, समस्तीपुरशिक्षा विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के सहायक शिक्षक (34540 कोटि के नवनियुक्त पुरुष शिक्षक सहित) के स्थानांतरण/अंतरजिला स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी […]

विज्ञापन

:::::::::प्रभात खास::::::::::::डीइओ ने भेजा सभी बीइओ को पत्रजिले के अंदर स्थानांतरण के लिए आवेदन देने की अंतिम तिथि 15 जनवरीप्रतिनिधि, समस्तीपुरशिक्षा विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के सहायक शिक्षक (34540 कोटि के नवनियुक्त पुरुष शिक्षक सहित) के स्थानांतरण/अंतरजिला स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी बीके ओझा ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर स्थानांतरण के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया है. डीइओ ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा के निदेशक के पत्रांक के आलोक में जिले के अंदर सहायक शिक्षकों का ऐच्छिक एवं पारस्परिक स्थानांतरण करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि 31 जनवरी तक जिले के अंदर यह प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही अंतर जिला स्थानांतरण चाहने वाले सहायक शिक्षक संगत कागजातों के साथ आवेदन निदेशालय स्तर पर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया. उक्त दोनों स्तर के स्थानांतरण के लिए सहायक शिक्षक अपना आवेदन पत्र विहित प्रपत्र में कार्यालय में निर्धारित तिथि के अनुसार समर्पित करें. उन्होंने बताया कि जिले के अंदर स्थानांतरण के लिए आवेदन देने की अंतिम तिथि 15 जनवरी व अंतर जिला स्थानांतरण के लिए आवेदन पत्र 20 जनवरी तक देने का निर्देश दिया गया है. श्री ओझा ने सभी बीइओ को अपने स्तर से इच्छुक सहायक शिक्षकों का स्थानांतरण आवेदन ससमय सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है. ताकि अंतरजिला स्थानांतरण आवेदन को 7 फरवरी तक निदेशालय को उपलब्ध करायी जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन