जिला पार्षद को जान से मारने की धमकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
समस्तीपुर : जिला परिषद क्षेत्र संख्या 11 से पार्षद टिंकू यादव को अज्ञात अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है. अपराधियों ने एक ही नंबर से लगातार चार बार फोन कर उन्हें धमकाया. इसके बाद सहमे जिला पार्षद ने मंगलवार देर शाम इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. पुलिस संबंधित मोबाइल नंबर […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : जिला परिषद क्षेत्र संख्या 11 से पार्षद टिंकू यादव को अज्ञात अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है. अपराधियों ने एक ही नंबर से लगातार चार बार फोन कर उन्हें धमकाया.
इसके बाद सहमे जिला पार्षद ने मंगलवार देर शाम इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. पुलिस संबंधित मोबाइल नंबर को खंगालने में जुट गयी है. हालांकि, अब तक इस मामले में पुलिस को क्या सफलता मिली है, यह गोपनीय रखा जा रहा है. जानकारी के अनुसार, जिला पार्षद को पहले उस नंबर से दो बार काल हुई, तो उन्होंने कोई तबज्जो नहीं दी. इसके बाद फिर उसी नंबर से फोन किया गया, तो उन्होंने रिसीव किया. इसके बाद दूसरी ओर से गाली-गलौज की जाने लगी.
उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए कहा गया. बावजूद इसके उन्होंने इसे शरारत समझ कर नजरअंदाज कर दिया. अचानक फिर से फोन कर बार-बार उन्हें धमकाया जाने लगा. इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. उन्होंने मामले की जांच का अनुरोध करते हुए सुरक्षा की गुहार लगायी.
जिला पार्षद श्री यादव ने बताया कि बीते 10-15 दिनों से उन्हें अहसास हो रहा है कि कुछ अज्ञात लोग उनकी गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे हैं, जिसके कारण वे सहम गये हैं. फिलवक्त उन्होंने बाहर आना-जाना भी कम कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










