हत्या में एक दर्जन हुए आरोपित
हत्या में एक दर्जन हुए आरोपितपुत्र ने दर्ज करायी प्राथमिकीवारिसनगर. एक दर्जन व्यक्तियों ने मिलकर की एक वृद्ध की हत्या . उक्त आशय की एक प्राथमिकी थाने में मृत व्यक्ति के पुत्र मो गुलाब ने देर संध्या दर्ज करवाया है . इनका बताना है कि ग्रामीणों द्वारा पिता के साथ मारपीट करने की सूचना मिलने […]
हत्या में एक दर्जन हुए आरोपितपुत्र ने दर्ज करायी प्राथमिकीवारिसनगर. एक दर्जन व्यक्तियों ने मिलकर की एक वृद्ध की हत्या . उक्त आशय की एक प्राथमिकी थाने में मृत व्यक्ति के पुत्र मो गुलाब ने देर संध्या दर्ज करवाया है . इनका बताना है कि ग्रामीणों द्वारा पिता के साथ मारपीट करने की सूचना मिलने पर वह तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचे . वहां उनकी सांसें चल रही थी तथा उन्होंने बताया कि मो अख्तर हुसैन ने नमाज पढ कर लौटने वक्त घर में घिंच लिया था जहां उसके पुत्र मो दूलारे व लाल बाबू, तथा मो जुबैर सहित अन्य 8 व्यक्तियों ने मिलकर पटक दिया . फिर मुंह दबोच कर लात घुसा चलाने लगे . इस बीच अन्य ग्रामीण जो बचाने हेतु दौङे उनपर मो अख्तर हुसैन की पुत्री रूबिया व पत्नी ने मिर्चा पावडर तथा ईंट पत्थर का प्रहार शुरू कर दिया . मो गुलाब ने आगे बताया है इन आरोपियों का नाम बताने के बाद उनके पिता की मौत हो गई . इस आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए थानाध्यक्ष ने संबंधित आरोपियों को पकङने के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है . हालांकि लगभग आधे दर्जनों को पूछताछ हेतु हिरासत में भी लिया गया है . जिसके संबंध में पुलिस कुछ भी मामला प्रभावित होने की बातें कहते हुए कुछ भी बताने से परहेज कर रही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










