ठंड से बेहोश हुई दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत

Updated:
विज्ञापन

स्कूल पहुंची छात्रा को कंपकपाते देख एचएम ने पहुंचाया घर डॉक्टर के यहां ले जाने के क्रम में हुई मौतघटना के बाद एचएम ने स्कूल बंद किये जाने का दिया आदेशप्रतिनिधि, विद्यापतिनगर (समस्तीपुर)प्राथमिक विद्यालय गढ़सिसई के दूसरी कक्षा की छात्रा अर्चना कुमारी की सोमवार को ठंड लगने से मौत हो गयी़ ठंड से बेजान दिखने […]

विज्ञापन

स्कूल पहुंची छात्रा को कंपकपाते देख एचएम ने पहुंचाया घर डॉक्टर के यहां ले जाने के क्रम में हुई मौतघटना के बाद एचएम ने स्कूल बंद किये जाने का दिया आदेशप्रतिनिधि, विद्यापतिनगर (समस्तीपुर)प्राथमिक विद्यालय गढ़सिसई के दूसरी कक्षा की छात्रा अर्चना कुमारी की सोमवार को ठंड लगने से मौत हो गयी़ ठंड से बेजान दिखने पर एचएम बलबंत कुमार सिंह ने स्कूल के चार बच्चों के साथ उस छात्रा को उसके घर पहुंचाया. साथ ही अभिभावक से जल्द इलाज कराये जाने का सलाह दी थी़ महज आठ वर्ष की छात्रा अर्चना अन्य दिनों की तरह ही सोमवार को विद्यालय खुले होने की जानकारी पर अपने स्कूल आयी थी़ ठंड से ज्यादा परेशान देख उसके सहेलियों ने यह बात एचएम से कही़ तब विद्यालय के बच्चे सफाई में जुटे थे़ एचएम बलबंत कुमार सिंह ने दौड़ कर ठंड से कांप रही छात्रा को देखा़ ठंड से उसका हाल बुरा था़ कंपकपा रही छात्रा की सांस रुक रुक कर चलने की जानकारी मिली़ तब एचएम ने स्कूल के चार बच्चे पवन कुमार, राहुल कुमार, मोनू व रंजन के सहयोग से बीमार छात्रा को गढ़सिसई ग्राम स्थित उसके घर पहुंचाया. छात्रा के पिता बैजू पासवान ने बेहतर चिकित्सा के लिये उसे लेकर दलसिंहसराय जा रहे थे़ इसी क्रम में रास्ते में ही बीमार छात्रा ने दम तोड़ दिया़ घटना को लेकर गांव व विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के बीच शोक व्याप्त हो गया है़ इसको लेकर प्राथमिक विद्यालय गढ़सिसई सोमवार को बंद कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन