विभव बना चैंपियन, प्रतीक सौम्या, अदिति फाइनल में

Updated:
विज्ञापन

विभव बना चैंपियन, प्रतीक सौम्या, अदिति फाइनल मेंफोटो ::::::::::17समस्तीपुर. पटेल मैदान के इंडोर स्टेडियम में चल रहेे जिला स्तरीय स्कूली एवं ओपेन बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों के र्क्वाटर फाइनल व सेमीफाइनल मैच रविवार को खेले गये. अंडर 6 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में विभव गीतम ने विष्णु जायसवाल को 15-7 से हराया. […]

विज्ञापन

विभव बना चैंपियन, प्रतीक सौम्या, अदिति फाइनल मेंफोटो ::::::::::17समस्तीपुर. पटेल मैदान के इंडोर स्टेडियम में चल रहेे जिला स्तरीय स्कूली एवं ओपेन बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों के र्क्वाटर फाइनल व सेमीफाइनल मैच रविवार को खेले गये. अंडर 6 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में विभव गीतम ने विष्णु जायसवाल को 15-7 से हराया. किशन राज ने रमण को 15-11 से पराजित किया. फाइनल में विभव गीतम ने किशन राज को 21-7 व 21-17 से पराजित कर जीत हासिल की. अंडर 8 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में प्रतीक पाहेपुरी ने विकास कुमार को 21-11 व 21-15 से हराया. नीलमणि ने विभव को 21-13 व 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. अंडर 10 बालिका एकल के सेमीफाइनल में सौम्या सिंह ने विजय लक्ष्मी को 15-11 से व अदिति सिन्हा ने स्नेहा को 15-13 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. अंडर 10 बालक एकल के सेमीफाइनल मैच में प्रतीक ने नीलमणि को 21-15 व 21-11 से पराजित किया. राहुल कुमार ने हिमांशु को 21-13 व 21-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं अंडर 8 बालक के युगल सेमीफाइनल में प्रतीक व नीलमणि ने 21-11 व 21-15 से विकाल व शिवम को पराजित किया. मिक्की व किशन ने आशुतोष व श्रेयष को 21-15 व 21-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. मौके पर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार समेत दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन