भाजपा ने आयोजित की कार्यशाला
हसनपुर. प्रखंड के मध्य विद्यालय हसनपुर रोड में भाजपा का सदस्यता अभियान हेतु कार्यशाला हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन राय ने की. कार्यशाला को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनोरंजन राय ने कार्यकर्ताआंे को बताया कि 2014 से 20 तक के लिए पचीस हजार सदस्य प्रखंड क्षेत्र मे भाजपा बनायेगी. संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख सह […]
हसनपुर. प्रखंड के मध्य विद्यालय हसनपुर रोड में भाजपा का सदस्यता अभियान हेतु कार्यशाला हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन राय ने की. कार्यशाला को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनोरंजन राय ने कार्यकर्ताआंे को बताया कि 2014 से 20 तक के लिए पचीस हजार सदस्य प्रखंड क्षेत्र मे भाजपा बनायेगी. संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख सह भाजपा नेता संजय गुप्ता ने कहा कि आगामी 13 जनवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय का कार्यक्रम होने जा रहा है. इसमें प्रखंड के सभी पचायतांे से काफी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं को आने आह्वान किया. उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान अन्य दलों के अभियान से अलग है जो मोबाइल के द्वारा आसानी से पार्टी की सदस्यता दिलायी जाती है. उन्होंने कहा कि मजबूत भाजपा वर्तमान समय मंे हसनपुर के विकास की जरूरत है. कार्यशाला को जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार झा, चंद्र भूषण राय , उमेश झा, सिकंदर आलम, प्रवीण राय, बैजनाथ शर्मा, अशोक निषाद, संजय पोद्दार, गिरीश ठाकुर, प्रभाकर राय, देवेंद्र पासवान, पंकज राय, बसत राय, गायत्री सिंह, सुरेश सिंह, जवाहर सिंह, अशोक शर्मा, विजय सिंह, जयनारायण सिंह, चितरंजन प्रसाद सिंह, निखिल मिश्रा,रामबालक दास,रजनीकांत झा, फुलकात झा, युगेश्वर दास आदि लोगो ने संबोधित किया. खानपुर : मध्य विद्यालय सिरोपट्टी में जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी की अध्यक्षता में भाजपाइयों की कार्यशाला हुई. मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने इसका आरंभ किया. मौके पर राजेंद्र झा, निरंजन राय, रमा सुहाग महतो, दिनेश कुमार सहनी, सुनील कुमार झा, मणिकांत महतो, प्रमोद पोद्दार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










