एभीएस की बैठक में कई मुद्देों पर हुई चर्चा
समस्तीपुर. मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को समस्तीपुर कॉलेज परिसर में हुई. अध्यक्षता जिला सचिव विजय कुमार गौड़ ने की. इसमें विभिन्न प्रखंडों से आये एभीएस ने हिस्सा लिया. बैठक में सरकार की ओर से कर्मियों की सेवा 60 वर्ष तक निर्धारित करने पर प्रसन्नता जतायी गयी. संगठन की मजबूती […]
समस्तीपुर. मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को समस्तीपुर कॉलेज परिसर में हुई. अध्यक्षता जिला सचिव विजय कुमार गौड़ ने की. इसमें विभिन्न प्रखंडों से आये एभीएस ने हिस्सा लिया. बैठक में सरकार की ओर से कर्मियों की सेवा 60 वर्ष तक निर्धारित करने पर प्रसन्नता जतायी गयी. संगठन की मजबूती को लेकर विचार किया गया. इसके साथ ही किये गये कार्यों के भुगतान को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. मौके पर संगठन के जिला प्रवक्ता प्रदीप कुमार झा, सुनील कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, अर्जुन राय, सुधीर कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










