अध्यादेश को वापस ले केंद्र सरकार : खेमयू
समस्तीपुर. बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन की जिला सचिव मंडल की बैठक रविवार को हुई. जिलाध्यक्ष राम सागर पासवान की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में कें द्र सरकार से भूमि अधिग्रहण आध्यादेश को वापस लेने की मांग की गयी. अन्यथा इसके विरुद्ध सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने का फैसला […]
समस्तीपुर. बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन की जिला सचिव मंडल की बैठक रविवार को हुई. जिलाध्यक्ष राम सागर पासवान की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में कें द्र सरकार से भूमि अधिग्रहण आध्यादेश को वापस लेने की मांग की गयी. अन्यथा इसके विरुद्ध सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने का फैसला किया गया. इसके साथ ही शिवाजीनगर में हटाये गये महादलितों की पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की गयी. इसके अलावा संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए उपस्थित सदस्यों ने वर्ष 15 के सदस्यता लक्ष्य को 60 हजार बताया. साथ ही इसे पूरा करने संकल्प लिया. आगामी 15 फरवरी को सदस्यता लक्ष्य हासिल करने के लिए डेड लाइन तय किया गया. मौके पर रामाश्रय महतो, राम दयाल भारती, दिनेश पासवान, ललन कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










