सीनेट सदस्य पद के लिए यूआर कॉलेज में हुआ मतदान

Updated:
विज्ञापन

रोसड़ा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षकेत्तर कोटि से सीनेट सदस्य पद के एक मात्र पद के लिए शनिवार को यूआर कॉलेज पर आयोजित मतदान में शिक्षकेत्तर कर्मियों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया़ प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुल 20 मतदाताओं में से 19 ने मतदान में भाग लेते हुए अपने-अपने चहेते उम्मीदवार के समर्थन में […]

विज्ञापन

रोसड़ा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षकेत्तर कोटि से सीनेट सदस्य पद के एक मात्र पद के लिए शनिवार को यूआर कॉलेज पर आयोजित मतदान में शिक्षकेत्तर कर्मियों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया़ प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुल 20 मतदाताओं में से 19 ने मतदान में भाग लेते हुए अपने-अपने चहेते उम्मीदवार के समर्थन में मतदान किया़ पीठासीन पदाधिकारी सह कॉलेज के प्राचार्य डॉ जयराम दास की देखरेख एवं निर्देशन में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ़ बता दें कि सीनेट सदस्य पद के लिए कुल चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबले में सीएम साइंस कॉलेज के चतुर्थवर्गीय कर्मी जितेन्द्र राम, विवि मुख्यालय के चतुर्थवर्गीय कर्मी दशरथ कुमार, परीक्षा विभाग के चतुर्थवर्गीय कर्मी बच्चा महतो व बीएमए कॉलेज बहेड़ी के तृतीय वर्ग कर्मी विनय कुमार झा इस पद के प्रत्याशी हैं़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन