समाज कल्याण मंत्री के आगमन को लेकर विशेष बैठक
आंगनबाड़ी सेविकाओं से होगा सीधा संवादप्रत्येक परियोजना से 20 सेविकाएं लेंगी भागप्रतिनिधि, समस्तीपुरआंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत सेविकाएं केंद्रों के समक्षा आने वाली समस्याओं से विभाग को अवगत करा सकेंगे. उनकी स्थिति व कार्यक्रमों क ा सीधा समीक्षा की जायेगी. इसके लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. समाज कल्याण मंत्री के आगमन को लेकर समेकित बाल […]
आंगनबाड़ी सेविकाओं से होगा सीधा संवादप्रत्येक परियोजना से 20 सेविकाएं लेंगी भागप्रतिनिधि, समस्तीपुरआंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत सेविकाएं केंद्रों के समक्षा आने वाली समस्याओं से विभाग को अवगत करा सकेंगे. उनकी स्थिति व कार्यक्रमों क ा सीधा समीक्षा की जायेगी. इसके लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. समाज कल्याण मंत्री के आगमन को लेकर समेकित बाल विकास कोषांग की विशेष बैठक शनिवार को की गयी. अध्यक्षता डीपीओ अखिलेश सिंह ने की. बैठक में संवाद कार्यक्रम पर चर्चा की गयी. इसके लिए सभी बाल विकास परियोजना से 20-20 सेविकाओं का चयन किया जायेगा. जो कि कार्यक्रम में भाग लेगी. सभी सेविकाओं से पूरे ड्रेस में उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है. इसके साथ ही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को सभी संचालित कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति के साथ उपस्थित रहने को कहा गया. इससे परियोजनावार कार्यक्रमों की स्थिति से मंत्री को अवगत किया जा सके. बताते चलें कि आगामी 11 जनवरी को विभागीय मंत्री का दौरा जिले में प्रस्तावित हैं. इसके लिए टाउन हॉल में संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा. मौके पर रेखा रानी, विभा कुमारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










