मुखिया के रिक्त पद के लिये उप निर्वाचन की तैयारी शुरू

Updated:
विज्ञापन

ताजपुर. प्रखंड के गौसपुर सरसौना में मुखिया के रिक्त पड़े पद पर उपनिर्वाचन के लिये राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रखंड में पंचायत उपनिर्वाचन 2015 के लिये मतदाता सूची की तैयारी शुरू कर दी गयी है. जनवरी से फरवरी के बीच चुनाव होने की उम्मीद जतायी जा रही है. चुनाव की विस्तृत सूचना राज्य […]

विज्ञापन

ताजपुर. प्रखंड के गौसपुर सरसौना में मुखिया के रिक्त पड़े पद पर उपनिर्वाचन के लिये राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रखंड में पंचायत उपनिर्वाचन 2015 के लिये मतदाता सूची की तैयारी शुरू कर दी गयी है.

जनवरी से फरवरी के बीच चुनाव होने की उम्मीद जतायी जा रही है. चुनाव की विस्तृत सूचना राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बाद में जारी किया जायेगा. वर्ष 2011 के पंचायत चुनाव के मतदाता सूची को आधार मानकर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जायेगा. विदित हो कि प्रखंड के गौसपुर सरसौना पंचायत के मुखिया के निधन के बाद रिक्त पड़े पद पर उपनिर्वाचन होना है. इस पर संबंधित पंचायत के मतदाताओं व जनप्रतिनिधियों की निगाहें लगी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन