सेवा की भावना से करें इलाज : मनोहर
मोरवा. ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सक मरीजों का इलाज सेवा भावना से करें न कि पेशेवर बन कर. गांवों में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना चिकित्सकों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. यह बातें ग्रामीण चिकित्सा समिति के प्रखंड सचिव डॉ मनोहर प्रसाद सिंह ने कही. वे शनिवार को बाजीतपुर करनैल पंचायत […]
मोरवा. ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सक मरीजों का इलाज सेवा भावना से करें न कि पेशेवर बन कर. गांवों में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना चिकित्सकों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. यह बातें ग्रामीण चिकित्सा समिति के प्रखंड सचिव डॉ मनोहर प्रसाद सिंह ने कही. वे शनिवार को बाजीतपुर करनैल पंचायत भवन पर आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे थे. उन्होंने सरकार से वायदे के मुताबिक ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण देकर प्रमाण पत्र देने की मांग दोहरायी. इस मौके पर प्रदेश महासचिव डॉ अशोक कुमार सिंह ने प्रखंडों में चल रहे सदस्यता अभियान को समाप्त करने तथा योग्य चिकित्सकों को प्रशिक्षित करने की बात कही. इस मौके पर पूर्व मुखिया कृष्णनन्दन प्रसाद, पंसस राज कुमार शर्मा, जय कृष्ण शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा, राजेश सिंह, जवाहर राय, मनोज पंडित, हरदेव प्रसाद सिंह, विजय कुमार साह, रघुवीर सिंह, रामप्रवेश राय, रामसकल राय समेत दर्जनों चिकित्सक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










