बारिश से सड़कों पर चलना दूभर
फोटो संख्या : 1 प्रतिनिधि, विद्यापतिनगरदो दिनों से रिमझिम बरसात के कारण जर्जर सड़क कठिनाइयों से भर गया है़ एक किनारा गहरे गड्ढे हैं तो दूसरा पानी कीचड़ से सना है. रक्षा में हत्या वाली कहानी प्रखंड की मुख्य सड़क की है़ दस माह पूर्व चौड़ीकरण को लेकर सड़क के दोनों किनारे खोदे गये गड्ढे […]
फोटो संख्या : 1 प्रतिनिधि, विद्यापतिनगरदो दिनों से रिमझिम बरसात के कारण जर्जर सड़क कठिनाइयों से भर गया है़ एक किनारा गहरे गड्ढे हैं तो दूसरा पानी कीचड़ से सना है. रक्षा में हत्या वाली कहानी प्रखंड की मुख्य सड़क की है़ दस माह पूर्व चौड़ीकरण को लेकर सड़क के दोनों किनारे खोदे गये गड्ढे उदासीन रवैये का रोना रो रहा है़ स्थिति वन वे वाली है़ सामने से आ रही गाड़ी को देख पैदल चलने वाले भी दूर किनारे ठमक जाते हैं़ ऐसे भी इन हालात में इस सड़क पर चलना जान हथेली पर रखने जैसा है़ बताया जाता है कि विगत वर्ष फरवरी माह में मुख्य सड़क का बजरंगवली चौक से रोसड़ा तक चौड़ीकरण किये जाने का काम शुरू कराया गया था़ इस क्रम में सड़क के दोनों किनारे गड्ढे खुदवाये गये जो दस माह बाद भी दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है़ प्रतिदिन छोटी घटनाएं इस सड़क की पहचान बनी है़ सड़क की जर्जरता को लेकर आक्रोश की खाई भी गहराने लगी है़ कई सवारी वाहन इस सड़क पर दौड़ने से इनकार चुके हैं़ इसे लेकर प्रतिनिधि की पहचान भी धूमिल पड़ने की चर्चा है़ बावजूद इसके कार्य को लेकर न ठेकेदार न प्रशासन का ध्यान इस ओर हो रहा है़ नव वर्ष के आगमन पर रिमझिम बारिश ने तो सड़कों पर निकलना दूभर कर दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










