एचएम से हाथापाई कर राशि ले उड़ा युवक

Updated:
विज्ञापन

शिवाजीनगर. प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पिपरोलिया में छात्रवृत्ति की राशि वितरण के दौरान गांव का ही एक युवक एचएम राकेश कुमार के साथ बखेड़ा शुरू कर दिया. शोर शराबे के बीच युवक राशि लेकर भाग निकला. एचएम ने इसकी तत्काल सूचना बीइओ अभय कुमार को दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर […]

विज्ञापन

शिवाजीनगर. प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पिपरोलिया में छात्रवृत्ति की राशि वितरण के दौरान गांव का ही एक युवक एचएम राकेश कुमार के साथ बखेड़ा शुरू कर दिया. शोर शराबे के बीच युवक राशि लेकर भाग निकला. एचएम ने इसकी तत्काल सूचना बीइओ अभय कुमार को दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घटना की जानकारी शिक्षक से हासिल की. बाद में गांव के लोगों ने युवक को बुला कर राशि को वापस कराया. बीइओ ने बताया कि युवक मानसिक रुप से कमजोर था. इसलिए उसने ऐसा किया है. मौके पर शिक्षक बाल मुकुंद सिंह, मदन कुमार, विश्वनाथ सिंह आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन