युवक के मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज
समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव निवासी मनोज राय (32) की मौत के मामले में शुक्रवार को परिजनों ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतक के भाई सीता राम राय के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी में दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि […]
समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव निवासी मनोज राय (32) की मौत के मामले में शुक्रवार को परिजनों ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतक के भाई सीता राम राय के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी में दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मनोज के साथी उसके साथ ही अक्सर रहते थे. नये साल के मौके पर 1 जनवरी को वह लाल बाबू और महेश राय के साथ घूमने गया था. अचानक रात में उसके अस्पताल में होने की सूचना घरवालों को मिली. इसके बाद सदर अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत की जानकारी दी गयी. इस मामले में पुलिस ने मनोज साथी लाल बाबू महतो को गिरफ्तार भी कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है. बताते चलें कि गुरुवार की रात अस्पताल में चर्चा थी कि युवक बाइक से आ रहा था. इसी क्रम में बेलारी गुमटी के पास दुर्घटना में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी. अस्पताल पहुंचाने वाले युवक मनोज को सदर अस्पताल में छोड़ कर निकल गये. रात से ही परिजन दुर्घटना की बात से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जता रहे थे. अब उजियारपुर पुलिस घटना की तह तक जाने के लिए जद्दोजहद करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










