प्राचार्य ने किया विभागों का निरीक्षण
समस्तीपुर. समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ जवाहर लाल झा ने शुक्रवार को कॉलेज के कला व विज्ञान के सभी विभागों का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने शिक्षकों से बातें की. शैक्षणिक वातावरण में अपेक्षित सुधार की कामना की. प्राचार्य डॉ झा ने विभागों में छात्रोपयोगी किताबों की संख्या बढ़ाये जाने की जरूरत […]
समस्तीपुर. समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ जवाहर लाल झा ने शुक्रवार को कॉलेज के कला व विज्ञान के सभी विभागों का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने शिक्षकों से बातें की. शैक्षणिक वातावरण में अपेक्षित सुधार की कामना की. प्राचार्य डॉ झा ने विभागों में छात्रोपयोगी किताबों की संख्या बढ़ाये जाने की जरूरत को रेखांकित किया. छात्रों को उनकी पढ़ाई के दौरान सही कैरियर चुनने संबंधित मार्ग दर्शन देने की आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने छात्रों के कैरियर के निर्माण में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं. प्राचार्य ने इस कॉलेज को सही अर्थ में एक मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित करने के लिए शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को समान रुप से जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कम संख्या के बावजूद बचे खुचे शिक्षक अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग करते हुए शैक्षणिक वातावरण में आयी गिरावट को चुनौती दे सकते हैं. अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार द्वारा पीजी सहित अन्य वर्गों में छात्रों की कम उपस्थिति पर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि इस समस्या से निबटने के लिए भी शीघ्र ही उचित और कारगर कदम उठाये जायेंगे. वरिष्ठ शिक्षक डॉ अजय कुमार सिन्हा, डॉ सुरेंद्र प्रसाद सुमन, डॉ लल्लन उपाध्याय, डॉ आलोक कुमार पाठक, डॉ अभिलाषा सिंह, डॉ सच्चिदानंद तिवारी सहित कई शिक्षकों ने प्राचार्य के शैक्षणिक सुधार संबंधी विचारों का स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










