केले के खेत से रसोई गैस के 26 सिलिंडर बरामद
ताजपुर. बंगरा थानाध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के रहीमाबाद में गुप्त सूचना पर एक केले के खेत में लावारिस हालत में इंडेन गैस के 26 भरे हुए सिलिंडर बरामद किये. विदित हो कि दो दिनों पूर्व भी उक्त गांव में एक खेत से इंडेन गैस के ही 18 सिलिंडर बरामद किये गये […]
ताजपुर. बंगरा थानाध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के रहीमाबाद में गुप्त सूचना पर एक केले के खेत में लावारिस हालत में इंडेन गैस के 26 भरे हुए सिलिंडर बरामद किये. विदित हो कि दो दिनों पूर्व भी उक्त गांव में एक खेत से इंडेन गैस के ही 18 सिलिंडर बरामद किये गये थे. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त सिलिंडर दरभंगा के समीप अपराधकर्मियों द्वारा लूटे गये हैं. संवाद प्रेषण तक पुलिस कार्रवाई जारी थी. यहां बताते चलें कि पूसा में भी गत दिनों सिलिंडर जब्त किया गया था जिसकी खोजबीन पुलिस करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










