स्वच्छ भारत अभियान के तहत आठ करोड़ की राशि जारी
शौचालय निर्माण का अटका उपयोगिता प्रमाण पत्रमात्र 11 मुखिया ने दिया ब्योरासमस्तीपुर. राशि तो जारी कर दी गयी. मगर उपयोगिता प्रमाण लेना दूर की कौड़ी साबित हो रही है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को मुखिया शौचालय निर्माण का हिसाब खिताब नहीं दे रहे हैं. बार-बार स्मारित करने पर भी 381 पंचायतों में मात्र 11 पंचायतों […]
शौचालय निर्माण का अटका उपयोगिता प्रमाण पत्रमात्र 11 मुखिया ने दिया ब्योरासमस्तीपुर. राशि तो जारी कर दी गयी. मगर उपयोगिता प्रमाण लेना दूर की कौड़ी साबित हो रही है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को मुखिया शौचालय निर्माण का हिसाब खिताब नहीं दे रहे हैं. बार-बार स्मारित करने पर भी 381 पंचायतों में मात्र 11 पंचायतों ने ही शौचालय निर्माण का ब्योरा उपलब्ध कराया है. वहीं शेष बचे 370 पंचायतों से अब तक कोई जानकारी नहीं दी गयी है. बताते चलें कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत इंदिरा आवास व मनरेगा कनर्वसन के लिये जिला लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने 8 करोड़ से अधिक की राशि जारी किया. इसके तहत मुखिया को पंचायतों में शौचालय निर्माण की जिम्मेवारी दी गयी. वहीं शौचालय बन जाने के बाद जब विभाग ने इसकी जानकारी मांगी तो मुखिया माह दर माह विभाग के आदेश को अटका रहे हैं. उपयोगिता प्रमाण जमा करने के लिये विभाग ने 31 अक्तूबर का ही समय निर्धारित किया था. इसके बाद भी आदेश सिफर ही साबित हुआ. वहीं इस बाबत पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता केएल बैठा ने बताया कि सभी मुखिया को अविलंब खर्च का ब्योरा देेने के लिये कहा गया है. अन्यथा इनपर विभाग आगे कार्रवाई करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










