घात लगाये अपराधियों ने शिक्षक को चाकू से गोदा
ताजपुर. थाना क्षेत्र के मालीटोल जाने वाली शमशान घाट के निकट घात लगाये अपराधियों ने बुधवार की संध्या बाजार से लौट रहे शिक्षक पर हमला कर दिया. इस क्रम में शिक्षक गंभीर रुप से जख्मी हो गये. उसका उपचार रेफरल अस्पताल में जारी है. जानकारी के अनुसार भेरोखड़ा दर्जी टोल निवासी मो. मोती के 38 […]
ताजपुर. थाना क्षेत्र के मालीटोल जाने वाली शमशान घाट के निकट घात लगाये अपराधियों ने बुधवार की संध्या बाजार से लौट रहे शिक्षक पर हमला कर दिया. इस क्रम में शिक्षक गंभीर रुप से जख्मी हो गये. उसका उपचार रेफरल अस्पताल में जारी है. जानकारी के अनुसार भेरोखड़ा दर्जी टोल निवासी मो. मोती के 38 वर्षीय पुत्र मो. शमीम बाजार से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में घर से महज सौ कदम की दूरी पर घात लगाये अपराधियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. शिक्षक के सर पर दस स्थानों पर चाकू के गंभीर जख्म हैं. शिक्षक के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो अपराधी भाग निकले. लोगों ने बेहोशी की हालत में शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया. बताया गया है कि तीन की संख्या में अपराधियों ने उन पर हमला किया. स्थानीय अस्पताल के चिकित्सक का कहना है कि शिक्षक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. शिक्षक भेरोखड़ा ब्राह्मण टोल स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय में पदस्थापित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










