हथियार के साथ पांच अपराधी धराये
फोटो :15* कल्याणपुर चौक के एक किराना व्यवसायी को लूटने की थी योजना* वारिसनगर के लभट्टा चौक स्थित लीची गाछी से हुई गिरफ्तारी* राजकुमार सिंह है मास्टरमाइंडसमस्तीपुर कार्यालय . किराना व्यवसायी को लूटने की योजना बना रहे पांच अपराधियों को बुधवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वारिसनगर थाना के लभट्टा चौक स्थित […]
फोटो :15* कल्याणपुर चौक के एक किराना व्यवसायी को लूटने की थी योजना* वारिसनगर के लभट्टा चौक स्थित लीची गाछी से हुई गिरफ्तारी* राजकुमार सिंह है मास्टरमाइंडसमस्तीपुर कार्यालय . किराना व्यवसायी को लूटने की योजना बना रहे पांच अपराधियों को बुधवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वारिसनगर थाना के लभट्टा चौक स्थित एक लीची गाछी से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा, तीन कारतूस, पांच खोखा, चार मोबाइल और एक प्लसर मोटरसाइकिल बरामद किया है. मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार की शाम आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि पकड़े गये अपराधियों में वारिसनगर का राजकुमार सिंह, मो. वसीम, उमेश पासवान, अशोक पासवान उर्फ बाबाजी और मथुरापुर निवासी मुकेश कुमार शामिल है. एसपी की मानें तो इन अपराधियों की योजना कल्याणपुर चौक स्थित एक ब ड़े थौक किराना व्यवसायी को लूटने की थी. जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया. पुलिस का बताना है कि इस गिरोह का मास्टर माइंड राजकुमार सिंह है जो पूर्व में भी जेल जा चुका है. पुलिस सूत्रों की मानें तो इन अपराधियों को हथियार अजीत महतो उर्फ सटहा ने उपलब्ध कराया था. मौके पर एएसपी आनंद कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अवर निरीक्षक मनोज कुमार समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










