जन शिकायतों को 15 दिनों के अंदर क रें निष्पादित : डीएम

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. समाहरणालय के जिलाधिकारी प्रकोष्ठ कार्यालय में डीएम एम. रामचंद्रुडु ने आपदा की बैठक में पदाधिकारियों को जागरुकतापूर्वक भूकंप सुरक्षा व सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजित करने का निर्देश दिया. साथ ही जागरुकता अभियान युद्ध स्तर पर चलाने का भी निर्णय लिया गया. 15 से 21 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा व 11 से 17 जनवरी तक […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. समाहरणालय के जिलाधिकारी प्रकोष्ठ कार्यालय में डीएम एम. रामचंद्रुडु ने आपदा की बैठक में पदाधिकारियों को जागरुकतापूर्वक भूकंप सुरक्षा व सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजित करने का निर्देश दिया.

साथ ही जागरुकता अभियान युद्ध स्तर पर चलाने का भी निर्णय लिया गया. 15 से 21 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा व 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजित की जायेगी. जिसमें विद्यालय के छात्र छात्रा, एनजीओ, एनसीसी, एनएसएस व स्काउट गाइड, नेहरु युवा केंद्र व साथ ही मीडिया को भी अपनी भूमिका अदा करने का निर्देश दिया गया है. ताकि आपदा की स्थिति में जागरुकता के माध्यम से जानमाल की क्षति कम हो. डीएम ने कहा कि पूर्व की तैयारी से ही आपदा की घड़ी में बचाव संभव है.

इधर, जन शिकायत मामलों की समीक्षा करते हुए डीएम ने विभाग के वरीय पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए 15 दिनों के अंदर मामलों को गंभीरता से लेते हुए निष्पादित करने की सख्त हिदायत दी. मुख्यमंत्री सचिवालय स्तर के जन शिकायतों में डीएसओ के पास 26, एसएसए के 31, आइसीडीएस के पास 9, एमडीएम के पास 9, सीएम सेवा यात्रा से संबंधित मामले डीइओ के पास 70, डीडीसी के पास 131, डीएम जनता दरबार के मामले विद्युत कंपनी के पास 101, समाजिक सुरक्षा के पास 70, आइसीडीएस के पास 140, डीसीओ के पास 70, डीइओ के पास 150 व डीडीसी के पास 191 मामले लंबित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन