कपड़ा दुकान में लगी आग,लाखों की क्षति

Updated:
विज्ञापन

मोरवा. हलई ओपी क्षेत्र के हलई बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में मंगलवार की रात्रि को अचानक आग लग गयी. आग लगने से दुकान का सारा माल जलकर खाक हो गया. इसमें करीब पांच लाख की क्षति होने का अनुमान है. बताया जाता है कि विश्वनाथ प्रसाद राकेश कुमार नामक कपड़े की दुकान में […]

विज्ञापन

मोरवा. हलई ओपी क्षेत्र के हलई बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में मंगलवार की रात्रि को अचानक आग लग गयी. आग लगने से दुकान का सारा माल जलकर खाक हो गया. इसमें करीब पांच लाख की क्षति होने का अनुमान है. बताया जाता है कि विश्वनाथ प्रसाद राकेश कुमार नामक कपड़े की दुकान में संध्या करीब सात बजे आग लग गयी. शटर बंद होने के कारण देर तक इसका पता नहीं चल सका. आग के कारण शटर जब लाल होने लगा तब इसकी भनक लोगों को लगी. ठंड के कारण मार्केट में संध्या होते ही सन्नाटा पसर जाता है. फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी. जब तक लोग शटर तोड़ने की तरकीब लगाते तब तक सब कुछ खाक हो चुका था. मौके पर पंहुचे बिहार प्रदेश कमलवाहिनी के सहसंयोजक अभय कुमार सिंंह ने प्रशासन से पीडि़त दुकानदार राकेश रौशन को मुआवजा देने की मांग की है.आग लगने का कारण बिजली का शॅाट शर्किट होना बताया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन