गोंदिया एक्सप्रेस से चला यात्री गायब

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. गोंदिया एक्सप्रेस से चला यात्री तीन दिन बाद भी समस्तीपुर नहीं पहुंचा. ट्रेन के गुजरने के बाद आशंकित परिजनों ने रेल थाना को आवेदन देकर अपने परिजन के नशाखुरानी का शिकार होने की संभावना जतायी है. जीआरपी मामले की जांच में जुटी है. रेल थानाध्यक्ष को दिये आवेदन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. गोंदिया एक्सप्रेस से चला यात्री तीन दिन बाद भी समस्तीपुर नहीं पहुंचा. ट्रेन के गुजरने के बाद आशंकित परिजनों ने रेल थाना को आवेदन देकर अपने परिजन के नशाखुरानी का शिकार होने की संभावना जतायी है. जीआरपी मामले की जांच में जुटी है. रेल थानाध्यक्ष को दिये आवेदन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी अरविंद कुमार शर्मा ने कहा है कि गत 29 दिसंबर को गोंदिया एक्सप्रेस से उसके दादा रामकरण शर्मा समस्तीपुर के लिए चले थे. 30 दिसंबर को ट्रेन समस्तीपुर से निकल गयी. लेकिन उसके दादा का कोई पता नहीं चला. जिसके बाद से परेशान परिजन उनकी खोजबीन में जुटे रहे. लेकिन कोई पता नहीं चला. परिजनों ने इस आशय से संबंधित आवेदन सीनियर डीसीएम को भी सौंप कर रामकरण शर्मा की खोजबीन में मदद करने की गुजारिश की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन