कोचिंग संचालक की शिकायत पर सनहा दर्ज

Updated:
विज्ञापन

रोसड़ा. कोचिंग संचालक को रंगदारी एवं जान से मारने संबंधी धमकी भरे ग्रिटिंग्स कार्ड के मामले में आवेदक राजू कुमार पोद्दार के आवेदन पर रोसड़ा थाना में सनहा दर्ज किया गया है़ जानकारी देते हुए पुनि सह थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह शरारती तत्वों की करतूत का मामला प्रतीत होता है़ […]

विज्ञापन

रोसड़ा. कोचिंग संचालक को रंगदारी एवं जान से मारने संबंधी धमकी भरे ग्रिटिंग्स कार्ड के मामले में आवेदक राजू कुमार पोद्दार के आवेदन पर रोसड़ा थाना में सनहा दर्ज किया गया है़ जानकारी देते हुए पुनि सह थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह शरारती तत्वों की करतूत का मामला प्रतीत होता है़ जांचोपरांत यदि कुछ संवेदनशील साक्ष्य अगर मिलते हैं तो सनहा को प्राथमिकी में तब्दील करते हुए जांच को गति प्रदान की जायेगी़ बता दें कि थाना क्षेत्र के मुरादपुर के एक कोचिंग संचालक को सोमवार को ग्रिटिंग्स कार्ड के जरिये धमकी भरा पत्र भेजा था. कोचिंग संचालक द्वारा रोसड़ा थाना में आवेदन देकर जान-माल के सुरक्षा की गुहार लगायी गयी थी़ मैथिली भाषा में लिखे धमकी भरे पत्र के कारण क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन