साक्षरता कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना संपन्न

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 7डीएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना समस्तीपुर. साक्षर भारत मिशन के जिला मुख्य कार्यक्रम समन्वयक सह सचिव को पद मुक्त किये जाने से उग्र साक्षरता कर्मी मंगलवार को अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे. लेकिन डीएम के आश्वासन पर देर शाम धरना को समाप्त किया गया. इससे पूर्व धरना सभा को संबोधित […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 7डीएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना समस्तीपुर. साक्षर भारत मिशन के जिला मुख्य कार्यक्रम समन्वयक सह सचिव को पद मुक्त किये जाने से उग्र साक्षरता कर्मी मंगलवार को अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे. लेकिन डीएम के आश्वासन पर देर शाम धरना को समाप्त किया गया. इससे पूर्व धरना सभा को संबोधित करते हुए टोला सेवक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार महतो व प्रेरक संघ के जिलाध्यक्ष ओम नम शिवाय सिंह ने कहा कि तत्कालीन डीपीओ व जिला परिषद अध्यक्ष के मनमानी से साक्षरता कर्मी त्रस्त हैं. एक सोची समझी साजिश के तहत मुख्य समन्वयक को पद मुक्त किया गया. पद मुक्त करने में भी लापरवाही बरती गयी. जिलाधिकारी को विश्वास में लेकर मुख्य समन्वयक को हटाने की प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. मौके पर धरना पर बैठे नंदनी, कल्याणी, अरुण यादव, लक्ष्मी दास, धर्मेंद्र कुमार राय, कैलाश रजक, जगदीश कुमार, मुन्नी कुमारी आदि ने कहा कि अविलंब मुख्य समन्वयक को सम्मानपूर्वक उनके पद पर आसिन किया जायेगा. अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन साक्षरता कर्मियों के द्वारा चलाया जायेगा. इधर, एक सूत्री मांग को जब साक्षरता कर्मियों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा तो उन्होंने मुख्य समन्वयक को अविलंब प्रभार दिलाने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन