खाद्यान्न वितरण की जांच करेगी टीम
फोटो संख्या : 5अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णयप्रतिनिधि, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को सदर एसडीओ सुधीर कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. इसमें राशन कार्ड वितरण व खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की भी जांच करने की सहमति बनी. साथ ही पंचायत स्तरीय निगरानी […]
फोटो संख्या : 5अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णयप्रतिनिधि, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को सदर एसडीओ सुधीर कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. इसमें राशन कार्ड वितरण व खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की भी जांच करने की सहमति बनी. साथ ही पंचायत स्तरीय निगरानी समिति की बैठक अब तक नहीं होने के कारण सदस्यों ने क्षोभ भी व्यक्त किया. बैठक शुरू होने से पूर्व समिति के सदस्यों के बीच कार्यवाही का अनुपालन प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया. इसमें बताया गया कि सरायरंजन एमओ द्वारा जांच तिथि निर्धारित कर दी गयी है. सदस्य के साथ जांच की जायेगी. वहीं एमओ खानपुर से प्रतिवेदन अप्राप्त बताया गया. कुबौली राम जन वितरण प्रणाली विक्रेता से स्पष्टीकरण पूछा गया है. साथ ही सभी एमओ को निर्देश दिया गया है कि प्रखंड स्तर पर मुखिया की उपस्थिति में बैठक बुलायी जाये. मौके पर जिप उपाध्यक्ष रघुवर राय, जिप सदस्य अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह, नप अध्यक्ष अर्चना देवी, वार्ड पार्षद राकेश राज आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










