युवक को पीटकर बाइक लूटी
चकसाहो-बिन्द्गामा पथ पर हुई घटना समीपवर्ती सीमाओं में बढी पुलिस चौकसी शाहपुर पटोरी. मोहनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी भारत भूषण राय के पुत्र सचिन की मोटरसाइकिल चकसाहो-बिन्द्गामा पथ से सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने छीन लिया. इस क्रम में युवक की पिटाई कर उसे जख्मी कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार चकसाहो-बिन्द्गामा पथ पर […]
चकसाहो-बिन्द्गामा पथ पर हुई घटना समीपवर्ती सीमाओं में बढी पुलिस चौकसी शाहपुर पटोरी. मोहनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी भारत भूषण राय के पुत्र सचिन की मोटरसाइकिल चकसाहो-बिन्द्गामा पथ से सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने छीन लिया. इस क्रम में युवक की पिटाई कर उसे जख्मी कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार चकसाहो-बिन्द्गामा पथ पर कलकलिया पुल से दक्षिण योगी मंदिर के पास बिन्द्गामा की ओर से सचिन सुबह 11 बजे पटोरी की ओर आ रहा था. मोहनपुर थाना क्षेत्र के योगी मंदिर के पास जैसे ही वह पहुंचा तो वहां पूर्व से मौजूद तीन बाइक सवार युवकों ने उसे रोककर रॉड से पिटाई की. सचिन की पीले रंग की पैसन प्रो बीआर33एल/3125 बाइक लूट लिया. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राजेन्द्र सिंह, पटोरी थानाध्यक्ष मदन प्रसाद, इंस्पेक्टर वसंत कुमार झा, दारोगा निर्मल सिंह वहां पहुंचे तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी. डीएसपी ने बताया कि अपराधियों के धरपकड़ के लिए समीपवर्ती सीमाओं पर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गयी है. डीएसपी ने बताया कि चकसाहो-बिन्द्गामा पथ पर पटोरी एवं मोहनपुर थाने से एक-एक चौकीदार को दिनभर वहां तैनात रखने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










