भाजपा में होंगे सर्वाधिक सदस्य : राजेश

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 12समस्तीपुर. जिले में भाजपा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जायेगा. सदस्यता के मामले में भाजपा दुनिया की नंबर वन पार्टी होगी. शहर के स्टेशन चौक पर स्टॉल लगाकर भाजपा की सदस्यता अभियान शुरू करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कही. भाजयुमो ने इस अभियान की शुरुआत की. संबोधित करते […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 12समस्तीपुर. जिले में भाजपा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जायेगा. सदस्यता के मामले में भाजपा दुनिया की नंबर वन पार्टी होगी. शहर के स्टेशन चौक पर स्टॉल लगाकर भाजपा की सदस्यता अभियान शुरू करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कही. भाजयुमो ने इस अभियान की शुरुआत की. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इसके लिए हरेक विधानसभा में विस्तारक बनाकर कार्य को बांटा जायेगा. युवा मोर्चा के वार्ड अध्यक्ष से लेकर प्रदेश पदाधिकारी तक को दो दो पंचायतों की जिम्मेवारी दी गयी है. सदस्यों को गांव गांव घर घर तक भाजपा की नीति व संघर्ष को पहुंचाने का आह्वान किया गया. इसमें सभी जाति, धर्म, संप्रदाय के लोगों से भाग लेने की अपील की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के नगर अध्यक्ष राजेश कु मार राय ने की. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिकांत आनंद, किसान मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, मनोज जायसवाल, सुनील कुमार, रवि कुमार, अभय कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन