Samastipur News:3.45 लाख बेटिकट यात्रियों से वसूला गया 25.31 करोड़

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 03 Sep 2025 6:42 PM

विज्ञापन

सहरसा जंक्शन पर विशेष टिकट जांच अभियान फोर्ट्रेस चेक चलाया गया.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : सहरसा जंक्शन पर विशेष टिकट जांच अभियान फोर्ट्रेस चेक चलाया गया. इस अभियान में 15 टिकट जांच कर्मचारियों की टीम ने स्टेशन पर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों की गहन जांच की. इस दौरान बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले 265 यात्रियों से कुल 2,36,450 रुपये का रेल राजस्व वसूला गया. इसके अतिरिक्त 12567/68 सहरसा-पटना-सहरसा राज्य रानी एक्सप्रेस में भी विशेष टिकट जांच की गई. इस जांच में 32 यात्रियों से अनियमित यात्रा के लिए 6,405 रुपये का रेल राजस्व प्राप्त हुआ. इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 3.45 लाख बिना टिकट अनियमित यात्रियों से समस्तीपुर मण्डल को कुल 25.31 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है. इस बाबत सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने बताया कि समस्तीपुर मंडल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें और रेलवे के नियमों का पालन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन