दो वर्ष बीत गये न मिला प्रवरण वेतनमान व एसीपी का लाभ

Updated:
विज्ञापन

विभागीय निर्देश का भी नहीं हो रहा अनुपालनसंघ ने लगायी डीएम से गुहारप्रतिनिधि, समस्तीपुर शिक्षक अपने अधिकार के प्रति जागरूक हैं. लेकिन, विभागीय पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण उन्हें कई लाभ से वंचित रखा जा रहा है. हालांकि जब शिक्षक संघ के द्वारा आंदोलन की राह धरी जाती है तो आश्वासन की घुटी पिला उन्हें […]

विज्ञापन

विभागीय निर्देश का भी नहीं हो रहा अनुपालनसंघ ने लगायी डीएम से गुहारप्रतिनिधि, समस्तीपुर शिक्षक अपने अधिकार के प्रति जागरूक हैं. लेकिन, विभागीय पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण उन्हें कई लाभ से वंचित रखा जा रहा है. हालांकि जब शिक्षक संघ के द्वारा आंदोलन की राह धरी जाती है तो आश्वासन की घुटी पिला उन्हें छलने का काम विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा बार बार किया जा रहा है. बताते चलें कि तत्कालीन डीइओ ने डीपीओ को बुलाकर शिक्षकों के सभी बकाये दावे एवं प्रोन्नति को नियमानुसार लागू करने का निर्देश दिया था. बावजूद जब प्रोन्नति समिति की बैठक दिसंबर 2013 में हुई तो मामला जस का तस पड़ा रहा. इस संबंध में आंदोलनरत रहे बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला सचिव शिवचंद्र राय का कहना है कि प्रोन्नति समिति की बैठक में मात्र औपचारिकता पूरी की गयी. एसीपी लाभ के लिए आवेदन पत्र मांगे गये तथा प्रवरण वेतनमान की सूची क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक को दिया गया. एसीपी की सूची व प्रवरण वेतनमान की सूची आरडीडीइ से अनुमोदन होकर विभाग को प्राप्त हो चुका है. बावजूद विगत दो वर्षों में न शिक्षकों को प्रवरण वेतनमान का लाभ मिला ना ही एसीपी का लाभ दिया गया. श्री राय ने बताया कि विभाग के द्वारा शिक्षकों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है. इस वर्ष अगस्त माह में आरडीडीइ स्तर से उच्च विद्यालयों के शिक्षकों को प्रवरण वेतनमान दे दिया गया है. लेकिन जब प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों की बात आयी तो विभागीय पदाधिकारियों की नीति दो रंगी हो गयी. विदित हो कि विभाग के निदेशक प्राथमिक शिक्षा अजय कुमार चौधरी के द्वारा वर्ष 2013 में भी सभी डीइओ को पत्र लिखकर अविलंब उत्क्रमित ग्रेड पे स्वीकृति की अनुशंसा की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन