गैस नहीं मिलने पर क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम
फोटो संख्या : 16समस्तीपुर. रसोई गैस नहीं मिलने से भड़के आम उपभोक्ताओं ने रविवार को शहर के चीनी मिल के निकट सड़क जाम कर विरोध जताया. लोगों का कहना था कि गैस एजेंसी की ओर से सुबह 9 बजे से 11 बजे तक गैस बांटने की जानकारी दी गयी थी. गैस बांटा जा रहा था. […]
फोटो संख्या : 16समस्तीपुर. रसोई गैस नहीं मिलने से भड़के आम उपभोक्ताओं ने रविवार को शहर के चीनी मिल के निकट सड़क जाम कर विरोध जताया. लोगों का कहना था कि गैस एजेंसी की ओर से सुबह 9 बजे से 11 बजे तक गैस बांटने की जानकारी दी गयी थी. गैस बांटा जा रहा था. दूर दराज से लोग इसके लिए पहुंच रहे थे. इससे लगातार भीड़ बढ़ती गयी. उपभोक्ताओं को गैस मिलने से पहले ही समाप्त हो गया. इसी बात को लेकर लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया. बाद में सभी उपभोक्ताओं ने आगे से सलीके से गैस उपलब्ध कराने की बात कह वापस लौट गये. शाहपुर पटोरी : रसोई गैस की किल्लत से क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने स्टेशन रोड को जाम कर दिया. उपभोक्ताओं ने सड़क पर हंगामा किया. जिससे सड़क पर परिचालन दो घंटे के लिए बाधित हो गया. उपभोक्ताओं का आरोप था कि धमौन इण्डेन ग्रामीण वितरक द्वारा उन्हें गैस सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है. इस संबंध में पूछे जाने पर धमौन इण्डेन ग्रामीण वितरक के संचालक अमरजीत कुमार राय ने बताया कि मंगलवार को हर हाल में ग्राहकों को गैस की आपूर्ति कर दी जायेगी. श्री राय ने बताया कि पर्याप्त गैस उपलब्ध नहीं होने के कारण ऐसी परेशानी उत्पन्न हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










