सेल्स एक्ज्युकेटिव के लिए चुने गये 37 अभ्यर्थी
समस्तीपुर. जिला नियोजन कार्यालय में शनिवार को शिव शक्ति बायोटेक लिमिटेड की ओर से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया. इसमें सेल्स एक्ज्युकेटिव पद के लिए हुई अंतरवीक्षा में 150 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी थी. इसमें से 37 अभ्यर्थियों का कंपनी की ओर से चयन कर लिया गया है. जानकारी देते हुए कंपनी के […]
समस्तीपुर. जिला नियोजन कार्यालय में शनिवार को शिव शक्ति बायोटेक लिमिटेड की ओर से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया. इसमें सेल्स एक्ज्युकेटिव पद के लिए हुई अंतरवीक्षा में 150 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी थी. इसमें से 37 अभ्यर्थियों का कंपनी की ओर से चयन कर लिया गया है. जानकारी देते हुए कंपनी के एचआर शुभांशु कर्ण ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को 5 जनवरी से सिवान में प्रशिक्षण दिया जायेगा. चार दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण के समापन के बाद इन अभ्यर्थियों को समस्तीपुर व वैशाली जिला में पदस्थापित करने की योजना है. इस अवसर पर शाखा प्रबंधक राकेश मिश्रा, विनोद कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










