मेधा प्रतियोगिता में शामिल हुए छात्र

Updated:
विज्ञापन

बिथान. स्थानीय पीएसपी+2 विद्यालय भवन पर मेधा छात्र प्रतियोगिता परीक्षा 2014 का आयोजन मैट्रिक कम्पीटिशन एकेडमी के द्वारा किया गया. इस प्रतियोगिता में बिथान समेत हसनपुर, अलौली, बखरी प्रखंड के वर्ग नवम एवं दशम के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. मैट्रिक कम्पीटीशन एकेडमी के संचालक रौशन प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता का परिणाम आगामी चार […]

विज्ञापन

बिथान. स्थानीय पीएसपी+2 विद्यालय भवन पर मेधा छात्र प्रतियोगिता परीक्षा 2014 का आयोजन मैट्रिक कम्पीटिशन एकेडमी के द्वारा किया गया. इस प्रतियोगिता में बिथान समेत हसनपुर, अलौली, बखरी प्रखंड के वर्ग नवम एवं दशम के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. मैट्रिक कम्पीटीशन एकेडमी के संचालक रौशन प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता का परिणाम आगामी चार जनवरी 2015 को प्रकाशित की जायेगी. वहीं 75 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले प्रतिभागी को लैपटॉप, 60 से 75 प्रतिशत अंक लाने वाले प्रतिभागी को साइकिल, 45 से 60 प्रतिशत लाने वाले प्रतिभागी को मोबाइल, 30 से 45 प्रतिशत लाने वाले प्रतिभागी को अलार्म घड़ी पुरस्कार स्वरूप दिया जायेगा. मौके पर रमेश कुमार, गुड्डु कुमार, गोपाल कुमार, मनोज कुमार, अमरजीत कुमार, राजीव कुमार, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन